Visitors have accessed this post 1029 times.

दिनांक 19/08/18 को नयागांव इनायतपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी कि सर पर वार करके हत्या कर दी गई थी शव गांव के बाहर ही फेककर हत्यारे फरार हो गए थे  प्रथम दृष्टया देखने पर मामला रेप कर हत्या का लग रहा था 19/8/18 को सुबह कुछ ग्रामीण अपने-अपने कृषि कार्य के लिए निकले गांव के बाहर शव को देखने पर ग्रामीणों ने गांव में व पुलिस को सूचित किया था शव की शिनाख्त पिंकी पुत्री सतेंदर उम्र 16 वर्ष के रूप में की गई थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच शुरु कर दी जांच में पता चला कि मृतका पिंकी का अपने मामा के लड़के से अफेयर चल रहा था जो कि अपने एक साथी के साथ रात में उससे मिलने उसके घर आया था जहां उसने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलावा दिया था परिवार गहरी नींद में सोने के बाद पिंकी व प्रेमी यानी ममेरा भाई की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जहां दोनों में हाथापाई के दौरान घर में रखा संदूक पिंकी के सर में लग गया चोट गहरी होने के कारण उस की मौके पर ही मौत हो गई जिससे घबराकर उसका प्रेमी उसका शव अपने साथी की मदद से गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गया पुलिस टीम द्वारा उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाने पर ज्ञात हुआ कि दोनों हत्यारोपी स्याना चौपला के आसपास घूम रहे है पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

 

INPUT –  प्रमोद शर्मा