Visitors have accessed this post 801 times.
सासनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छौंक में स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि से विकासखण्ड सासनी कार्यालय के प्रयास से गंगा स्वयं सहायता महिला समूह एवं कुशवाह स्वयं सहायता महिला प्रगतिशील समूह को एक लाख दस दस हजार के दो चेक उत्तर प्रदेश सरकार से कार्य योजना के तहत दिया गया था। जिसके तहत उन महिला समूह की महिलाओं ने बैठक कर निर्णय लिया कि उन रुपयो से अपने गांव छौंक में ही पट्टे पर खेत लेकर खेती की जाय, क्योंकि समूह की सभी महिलाऐं मजदूर है तो गांव में ही रोजगार किया जाय सभी महिलाओं ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर उन रुपयों से दोनों समूहों ने सोलह सोलह बीघा जमीन पट्टे पर लेकर धान एवं बाजरा की फसल बोने की तैयारी कर धान की पौध तैयार कर ली है। सरकार एवं शासन की मंशा को जमीन पर उतारने का परियोजना निदेशक एवं प्रभारी वीडियो सासनी अश्विनी कुमार मिश्रा का सार्थक प्रयास नजर आने लगा है।

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









