Visitors have accessed this post 1069 times.
हसायन : विकासखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह के द्वारा हसायन विकासखंड में तैनात पंचायत विकास अधिकारी के साथ अभद्रता की गई थी। जिसके विरोध में आज हसायन विकासखंड में तैनात सभी कर्मियों के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई और जिलाधिकारी के नाम प्रेषित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए जल्द से जल्द ब्लॉक प्रमुख पर कार्रवाई की मांग की गई है। अगर कार्यवाही नहीं होती है तो कल से समस्त जिला के विकासखंड के कर्मी हड़ताल पर रहेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
इनपुट : यतेन्द्र प्रताप
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE
![]()








