Visitors have accessed this post 959 times.
सासनी के कस्बा के मुहल्ला पथवारी में 19 अगस्त को झोलाछाप डाक्टर की लापरवाही से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसकी शिकायत उप जिलाधिकारी से की गई है। मृतक वासु वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा सब्जी मंडी मे मुनीम का कार्य करता था जो कि दुकान से घर आया । वहीं सर्दी की शिकायत होने पर झोलाछाप डाक्टर ने दो इंजेक्शन लगा दिए। जिससे वासु की हालत बिगड़ गयी। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया । अलीगढ़ जाते समय रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया ।परिवारजनों ने लिखत शिकायत करते हुए झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपा| वहीं उपजिलाधिकारी ने जांच कर न्याय का भरोसा दिलाया है।
इंपुट : देव प्रकाश
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








