Visitors have accessed this post 627 times.

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जंक्शन के रेलवे रोड अहाता नंबर 3 के रहने वाले श्रीनिवास यादव ने आज ही मैं मेंडू कस्बे में स्थित रामगोपाल इंडेन गैस एजेंसी से 2 सिलेंडर का नया गैस कनेक्शन उठाया था सोचा था अब गैस आ गई है तो घर में खाना बनाने में सुविधा मिलेगी लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वही सिलेंडर उनकी बर्बादी का कारण बन जाएगा जैसे ही उनके द्वारा नए गैस कनेक्शन को चालू किया गया वैसे ही सिलेंडर में आग लग गई जिससे घर में रखें सभी सामान फ्रीज LED टीवी वाशिंग मशीन दैनिक जरूरत का अन्य सामान सभी कुछ आग में जलकर स्वाहा हो गया, आग लगने से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और बुझाने के प्रयास में कई लोग झुलस गए वही लोगों ने सिलेंडर को घर में से निकालकर पास में ही स्थित पोखर में फेंका तब कहीं सिलेंडर की आग बुझी, सिलेंडर की आग से श्रीनिवास यादव के घर का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है और वह उस घड़ी को कोस रहे हैं जिस घड़ी में रामगोपाल इंडेन गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लेकर आए थे |

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE