Visitors have accessed this post 849 times.
सहपऊ क्षेत्र में अभी भी डेंगू बुखार ने कोहराम मचा रखा है।
सहपऊ क्षेत्र के नगला मनी गांव में एक 14 वर्षीय किशोर की बुखार से मौत हो गई,गांव में शव आने पर चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव नगला मनी निवासी 14 वर्षीय अमन कुमार पुत्र भरत सिंह को कुछ दिनों पहले ही बुखार आया था, परिजनों ने उसका इलाज सादाबाद सहपऊ के कई अस्पतालों में कराया, लेकिन हालत में सुधार ना होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां दो हॉस्पिटलों ने उसे भर्ती नहीं किया गया, जिस वजह से परिजन उसे अलीगढ़ के ही किसी तीसरे अस्पताल में ले गए, जहां उसे भर्ती किया गया। इस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान ही बुधवार/गुरुवार की मध्य रात्रि अमन की मौत हो गई, इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा शव को गांव में लाया गया, जहां परिजनों के करुण क्रंदन से कोहराम मच गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









