Visitors have accessed this post 592 times.
शुक्रवार रात को बदायूं के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के लालपुल के पास आरफीन बैंकट हॉल में दावत खाकर अपने घर बाइक पर सवार होकर मनोज, जयप्रकाश और सुनील तीन लोग जा रहे थे कि लालपुल चौकी के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मनोज पुत्र नत्थू लाल मौर्या निवासी जालंधरी की मौत हो गई। जयप्रकाश और सुनील घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनोज मिठाई की दुकान पर कार्य करता था। फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस चार पहिया वाहन की तलाश कर रही है।
INPUT – AJAY PHATAK
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –









