Visitors have accessed this post 353 times.
एटा के शकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी जरानी के पास एटा टूण्डला मार्ग स्थित सैय्यद की मजार पर आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जरानी के चौकी इंचार्ज बच्चू सिंह, कॉन्स्टेबल प्रवेश कुमार, कुलदीप सिंह और अजय यादव मौके पर पहुँचकर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए। बीच सड़क पर पड़े आलू के बोरों को साइड में करते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करवाई गई। ट्रैक्टर चालक गाँव सिकरारी से आलू भरकर टूण्डला कोल्ड स्टोरेज में जमा करने जा रहा था। ट्रैक्टर चालक व आलू मालिक किसान दोनों ही सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं आई है।

INPUT – मोहित शर्मा
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









