Visitors have accessed this post 824 times.
सिकंदराराऊ : शुक्रवार को हिंदूवादी नेता व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमन गुप्ता ने जिलाधिकारी व एसपी से मांग की है कि नगर के अंदर अवैध रूप से बूचड़खाने को बंद कराए जाएं व बिना लाइसेंस की दुकानों पर खुलेआम मीट बेच रहे हैं। प्रशासन बंद कराए , अन्यथा हिंदूवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर अवैध रूप से संचालित दुकानों व बूचड़खाना को बंद कराएंगे। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं में कहा था प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो अवैध बूचड़खाने व बिना लाइसेंस मीट की दुकानों पर जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई करके बंद कराई जाएंगी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू वादियों में रामराज्य की लहर दौड़ गई। सिकन्दराराऊ में पूर्व में रहे कोतवाल प्रवेश राणा के द्वारा कस्बा के अंदर बिना लाइसेंस मीट की दुकानों पर मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई थी। नगर में अवैध रूप मीट का व्यापार किया जा रहा है । डीएम व एसपी से मांग करते हुए कहा है कि बिना लाइसेंस की मीट की दुकानों को बंद कराया जाए।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









