Visitors have accessed this post 1478 times.
हाथरस : भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर को हाथरस से जलेसर रोड के निर्माण एवं महादेव कॉलोनी के सोखना रोड के अलावा शहर की कई सड़कों के बारे में बताया सड़कें टूटी पड़ी हुई है, जनहित में इन सड़कों का निर्माण होना अति आवश्यक है, जिससे जनता को सुविधा मिले और और सरकार का नाम रोशन हो, वहीं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने यह बताया कि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने उक्त प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए शासन को लिखकर भेज दिया है, उक्त निर्माण कार्य शासन से मंजूरी के बाद जल्द ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे ।









