Visitors have accessed this post 1134 times.
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विकास कुमार बैद्य के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 शातिर अभियुक्त राजकुमार उर्फ रामू पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी दतौरा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं । जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।![]()









