Visitors have accessed this post 705 times.

सिकंदराराऊ : बीएसए कार्यालय पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिले के शिक्षकों से सम्बंधित समस्याओं के सन्दर्भ में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पदोन्नति एवं शिक्षकों के वेतन, एरियर व अन्य देयकों में देरी आदि समस्याओं को रखा गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराराऊ तौफ़ीक़ आलम, जिला महामंत्री हरी सिंह, मुकुल गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी