Visitors have accessed this post 1455 times.
हाथरस : सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला ताल स्थित किला के जंगलों में एक पेड पर अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव की जामा तलाशी की। जामा तलाशी में जेब में मिले पर्स एवं मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त 25 वर्षीय करण पुत्र रमेश चन्द्र निवासी पीपल बीठना थाना गौड़ा जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इनपुट : देव प्रकाश देव









