Visitors have accessed this post 1169 times.
हाथरस :आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाथरस के मेडू रोड स्थित बी सी झूरिया स्कूल में मानवाधिकार सहायता संघ के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सागर ने बताया कि मानवाधिकार सहायता संघ जहां गरीब, लाचार, पीड़ित लोगों की मदद करता है वही पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के प्रति भी जागरूक रहता है । आज संघ द्वारा पूरे भारत वर्ष में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है ताकि हमारे आसपास का वातावरण हराभरा बना रहे और भू जल स्तर एवं बढ़ती गर्मी से राहत मिल सके। पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार सहायता संघ का एक मुख्य उद्देश्य भी है।
इस अवसर पर पूरन सागर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,विनेश सविता मण्डल प्रमुख, देवेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष, विकाश कुमार जिला प्रभारी, योगेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, आर एस अग्निहोत्री जिला प्रवक्ता,अशोक कुमार जिला सचिव,राजेश गौतम जिला प्रचारक, दिलीप सिंह जिला प्रचारक, शिक्षक दिनेश पटेल, प्रेम चन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
![]()









