Visitors have accessed this post 1380 times.
सिकंदराराऊ : शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कस्बा पुरदिलनगर में हुए उपद्रव में पुलिस ने चार और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस ने पकड़े गए उपद्रवियों को जेल भेजा है । उक्त प्रकरण में पुलिस ने 35 नामजद तथा 135 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने उक्त प्रकरण में अब तक 55 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा पुरदिलनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मामले में अब तक 55 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । पुरदिलनगर कस्बा चौकी इंचार्ज सोनू कुमार राजौरा मंगलवार को दविश देकर उपद्रव के आरोपी मोहम्मद अतीक पुत्र तालिब हुसैन निवासी मोहल्ला सोरों गेट, रियाज पुत्र हाजी यासीन निवासी मोहल्ला गड्डा , मोहम्मद रजा पुत्र हाफिज अय्यूब मोहल्ला पतली गली , आबिद हुसैन पुत्र सादिक हुसैन निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी कस्बा पुरदिलनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । बबाल के बाद आए फुटेज में आरोपी प्रदर्शन करते नजर आए है । पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश देने में जुटी हुई है ।
![]()









