Visitors have accessed this post 714 times.
सिकंदराराऊ : थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम बारमऊ थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।










