Visitors have accessed this post 1565 times.

आपको बता दें कि आज दिनांक 12.07.2022 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार/वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथऱस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्तो योगेश उर्फ लाला पुत्र मोहनलाल निवासी जाफराबाद व राजेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी जाफराबाद थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार करने में महत्वपर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।