Visitors have accessed this post 884 times.

सिकंदराराऊ : शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94 वे स्थापना दिवस पर खेती की नई तकनीकी अपनाकर आय दोगुनी करने वाले किसानों को कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें कृषि विज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम का किसानों को सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोहित बघेल जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर एके सिंह अध्यक्ष, डॉ एस आर सिंह व डॉक्टर कमल कांत ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें डीएफआई किसानों ने भी प्रतिभाग किया ।
प्रतिभागी किसानों में गीतम सिंह, बनवारी लाल, राकेश, पुनीत कुमार, सत्यदेव पाठक, रामस्वरूप, पुष्पेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार , बंटी प्रधान, देशराज, बिंदु प्रधान , कृष्ण गोपाल सिंह आदि ने इस कार्यक्रम का संजीव प्रसारण देखा।

vinay