Visitors have accessed this post 1225 times.

बदायूं के बिसौली के काशीराम आवास कॉलोनी में समूह की किश्त न भरने के कारण एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

हिमांशु की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हिमांगी के साथ हुई थी तो शादी के 2 वर्ष बाद हिमांशु अपना मकान जमीन बेचकर अपनी ससुराल बिसौली के काशीराम आवास कॉलोनी में रहने लगा। हिमांशु और उसकी पत्नी काशीराम आवास में रहकर समूह चलाते थे हिमांशु दारु पीने का आदी हो गया था और पत्नी से क्लेश भी करता रहता था। समूह की किश्त न भरने के कारण थाना बिसौली क्षेत्र के बिसौली के काशीराम आवास कॉलोनी में हिमांशु ने कमरे में कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।

INPUT – AJAY PHATAK