Visitors have accessed this post 1267 times.

बदायूं के सुरैनी पापड़ी गांव में मंदिर के पास विवाहित महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, इलाज के दौरान मौत हुई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

13 जुलाई को भाग्यवती पत्नी नवल किशोर का पूरा परिवार गुरु पूर्णिमा पर हरिदास बाबा के बांध पर गंगा स्नान करने गया था तो भाग्यवती घर पर अकेली थी और थाना फैजगंज बैहटा क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी गांव में मंदिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिससे भाग्यवती बुरी तरह घायल हो गई। भाग्यवती को चंदौसी के अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंदौसी ले गये जहां गंभीर हालत देखते हुए बरेली रैफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मंगलवार को भाग्यवती ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

INPUT – Ajay Phatak