Visitors have accessed this post 1684 times.

मुरसान : कस्बा मुरसान के हाथरस – मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के नजदीक 10 वर्षीय किशोर ट्रक की चपेट में आ गया जिससे किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही मुरसान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह हाथरस भेज दिया । घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हाथरस मथुरा रोड जाम लगाने की कोशिश भी की जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद मुरसान कोतवाली पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया । आपको बता दें कि कस्बा मुरसान के नई बस्ती के रहने वाला 10 वर्षीय हिमांशु पुत्र ब्रजकिशोर किसी कार्य से कस्बे के मथुरा रोड पर गया हुआ था । वापस घर लौटते समय वह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे हिमांशू की मौके पर ही मौत हो गई ।

इनपुट : बृजमोहन ठेनुआ