Visitors have accessed this post 1655 times.

सिकंदराराऊ : उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने मोहर्रम पर निकलने वाले ताजियों के रूट का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मार्ग में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भी मौजूद थे ।

मोहर्रम पर आयोजित ताजियों के जुलूस को लेकर प्रशासन बेहद चौकन्ना है। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए प्रशासन मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ पहले ही बैठक कर चुका है। सोमवार को उपजिलाधिकारी ने ताजियों के रूट का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में कई जगह अतिक्रमण मिला। जिसे देख कर उन्होंने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी