Visitors have accessed this post 950 times.

पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तुलसी पूजन कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर पुरदिलनगर में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक सदस्यता अभियान सुरेश चन्द्र आर्य, मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक प्रदीप गर्ग रहे व अध्यक्षता आचार्य राजवीर शर्मा ने की । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदीप गर्ग ने तुलसी पूजन के बारे में धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताया ।
मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र आर्य ने कहा कि 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने के साथ साथ हमे 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक हमे बलिदान दिवस के रूप में भी मनाना चाहिये और इसके लिए हमें सबको एक दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए ।
संगठन मंत्री राम मिश्रा ने कहा हमारे कुछ विद्यार्थियों द्धारा क्रिसमस मनाया जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें धूमधाम से तुलसी पूजन मनाना चाहिए ।
इस अवसर पर बंटी आर्य, नवीन कुशवाह, सचिन दीक्षित, नवीन द्विवेदी, आयुष राजौरिया, जयंत आर्य, अखिल जी, बॉबी, हिमांशु, राहुल आदि मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-