Visitors have accessed this post 422 times.

सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय निंबार्काचार्य पीठ के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन जगत गुरु परम पूज्य श्री श्री राधा सर्वेश्वर शरण देवाचार्य जी श्री श्री जी महाराज की छठी पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया । समाज सेविका ओमवती शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके छवि चित्र का पूजा अर्चन मंगलाचरण कर उनको याद नमन वंदन किया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा हरि नाम संकीर्तन के माध्यम से पूज्य गुरुदेव को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया ।
समाज सेविका ओमवती शर्मा, भावना शर्मा, ज्योति शर्मा ने विशेष मंगलाचरण कर पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा , विजय , वैशाली , दुर्गा, भवानी अग्रवाल, प्रबल शर्मा ,पारस शर्मा ,दीपांशु पंडित ,राधिका, युवराज, साक्षी, प्रीति ,रोली, वैष्णवी आदि अनुयायियों ने पूज्य गुरुदेव की छठी पुण्यतिथि पर हरि नाम संकीर्तन के साथ उनको याद किया ।

vinay

यह भी देखें :-