Visitors have accessed this post 745 times.
सिकंदराराऊ : नगर के प्रसिद्ध बगिया बारहसैनी में आयोजित होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ । सभी सजातीय बंधुओं ने आपस में गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं । उसके पश्चात वार्ष्णेय समाज के त्रैवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से मनीष वार्ष्णेय को प्रबंध समिति का अध्यक्ष व कृष्ण गोपाल उर्फ खिल्लो गुरु को महामंत्री गौरव वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन तीनों पदाधिकारियों को निर्वाचन के बाद सभी लोगों ने शुभकामनाएं दीं व आशा की कि उनके निर्देशन में बगिया बारहसैनी में उत्कृष्ट कार्य होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष वार्ष्णेय का व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय के नेतृत्व में विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया एवं चेतन शर्मा आदि के द्वारा पगड़ी एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर विपिन वार्ष्णेय, दाऊदयाल वार्ष्णेय, रामाशंकर वार्ष्णेय, अजय चौधरी, नीरज वैश्य, पवन कुमार, विकाश वार्ष्णेय, शिव कुमार, हरीश कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिव संकर, वृज किशोर, सुरेंद्र कुमार, आदि उपस्थित थे |
![]()
यह भी देखें :-









