Visitors have accessed this post 1671 times.
भोजपुरी के लोकप्रिय अवॉर्ड शो IBFA अवॉर्ड नाइट्स 2023 जो दुबई में हुआ था के काटर रेजर सिटी टूर का प्रसारण आगामी 26 मार्च को जी बाइस्कोप पर होगा। इस टूर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए IBFA के प्रमुख अभय सिन्हा ने बताया कि टूर के प्रसारण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब इसका प्रसारण जी बाइस्कोप पर किया जाएगा।
आपको ज्ञात होगा कि अभी हाल में ही दुबई में IBFA अवॉर्ड नाइट्स का भव्य आयोजन किया गया था । इस अवॉर्ड नाइट्स में भोजपुरी फ़िल्म जगत के तमाम दिग्गज अभिनेता व अभिनेत्रियों सङ्ग बहुतेरे टेक्नीशियन ने शिरकत किया था, जिनमें मनोज तिवारी, गोविंदा, जैकलीन फर्नांडिस, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रश्मि देसाई, पवन सिंह, रानी चटर्जी , आम्रपाली दुबे जैसे बड़े नाम शामिल थे। IBFA अवॉर्ड नाइट्स में सारे कलाकारों ने मंच पर भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर शमां बंधा था । और वहीं पर ज्यूरी ने फिल्मों को उनकी कैटेगरी के अनुसार अवॉर्ड भी दिया था ।

INPUT- BUERO REPORT
यह भी देखें :-









