Visitors have accessed this post 845 times.

सिकंदराराऊ : चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम का जन्म हुआ इस वजह से इस पर्व को रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है, चैत्र नवरात्रि में नवमी तिथि आज यानि 30 मार्च को मनायी जा रही हैं।
वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के अनुसार इस बार राम नवमी पर कई ग्रहों का अद्भुत महासंयोग बन रहा है जिनमें गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे चार शुभ संयोग बन रहे हैं। साथ ही चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे स्वामी पूर्णानंदपुरीजीमहाराज ने बताया कि रामनवमी पर कर्क लग्न में भगवान श्री राम ने जन्म लिया था जो कि आज दोपहर 12:24 मिनट से प्रारम्भ होगा तथा इस बार राम नवमी पर बृहस्पति, सूर्य और बुध एक साथ मीन राशि में है। बुध और बृहस्पति के मीन राशि में होने के कारण भंग राज योग बन रहा है, तो दूसरे तरह गुरु हंस राज योग बना रहे हैं इसके अलावा सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बनने के कारण राम नवमी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी।

vinay