Visitors have accessed this post 477 times.

नगर निकाय चुनाव के बाद सादाबाद तहसील सभागार में शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिला अधिकारी के अलावा उप जिलाधिकारी संजय कुमार तहसीलदार कीर्ति चौधरी नायब तहसीलदार अजय संतोषी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जन सुनवाई की गई। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों का निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

INPUT – AKHILESH VARSHNEY