Visitors have accessed this post 753 times.

सिकंदराराऊ : नगर की विद्युत व्यवस्था पिछले कई दिनों से बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है । शनिवार को नगर पालिका सभासदों ने समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को ज्ञापन देकर विद्युत समस्या के समाधान की मांग की।
सभासदों ने कहा कि सिकंदराराऊ की जनता पिछले 1 माह से बिजली कटौती से काफी परेशान है। स्थानीय बिजली घर से रोस्टर के हिसाब से बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली ना आने के कारण नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर की जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सुचारु रुप से रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति दिलाई जाए । जिससे विद्युत समस्या का समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने मौके पर ही विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को आपूर्ति में सुधार के लिए निर्देश जारी किए।
ज्ञापन देने वालों में राकेश सेंगर, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, एवरन सिंह, चंद्रवती , राज वार्ष्णेय , अकबर नवाब आदि सभासद शामिल थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-