Visitors have accessed this post 837 times.

सिकंदराराऊ : कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर सात दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन 27 जुलाई से होगा एवं विश्राम 2 अगस्त को होगा। 27 को कलश यात्रा सुबह 10 बजे पथवारी माता मंदिर से शुरू होकर कथा प्रांगण तक पहुँचेगी। श्रद्धालुओं को कथा रसपान पूज्य सुनील कौशल जी महाराज की मधुर वाणी द्वारा कराया जाएगा। कथा को लेकर आयोजक तैयारियों में जुट गये हैं।
आयोजक आकाश दीक्षित के द्वारा श्रीराम कथा की तैयारियां तेजी से की जा रहीं हैं। आयोजक समाजसेवी आकाश दीक्षित ने समस्त धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कथा रसपान करने की अपील की है। उक्त जानकारी आयोजक द्वारा दी गयी है। इस अवसर पर दुर्वेश पचौरी, हरेंद्र दीक्षित, सोहित दीक्षित,कन्हैया पचौरी आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-