Visitors have accessed this post 83 times.

सिकंदराराऊ : अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला शाखा के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी लोकेश कुमार सरोला, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार भाटी ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यादवेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय महासचिव, राजीव चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष आईटी, डॉ आलोक वार्ष्णेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनीश झा, हर्ष चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, उमंग वार्ष्णेय जिला कोषाध्यक्ष, मुकेश शर्मा जिला प्रवक्ता, कमलेश वार्ष्णेय जिला संगठन मंत्री, आसिफ खान, अखिल कुमार, मनीष कुमार को जिला सचिव, प्रवीण कुमार जिलाध्यक्ष आईटी सेल, निधि पाठक जिलाध्यक्ष महिला विंग, पूजा कौशिक जिला उपाध्यक्ष महिला विंग, अतुल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान के पद मनोनीत किया गया है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी लोकेश कुमार सरोला, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार भाटी की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। जो भी स्थानीय व प्रदेश स्तर के मुद्दे हैं, उन्हें लेकर संगठन गम्भीर है।
नवनिर्वाचित प्रदेश प्रभारी लोकेश कुमार सरोला एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार भाटी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। फार्मासिस्ट की समस्याओं को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनका निराकरण कराया जाएगा।
इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह, प्रदीप उपाध्याय, राजीव चतुर्वेदी, डॉ आलोक उपाध्याय, अवनीश झा,उमंग वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा , कमलेश वार्ष्णेय, आसिफ खान, अवनीश कुमार, प्रवीण कुमार, निधि पाठक, पूजा कौशिक, अतुल शर्मा, जुबेर, फरमान पठान, आदि उपस्थित थे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-