Visitors have accessed this post 467 times.
हाथरस : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गली मोहल्ले में जाकर , तिरंगा झंडा हाथों में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के उदघोष के साथ नारे लगाए, जिससे शहर वासी काफी प्रभावित हुए सभी लोगों ने अपने घरों पर चावल तिरंगा मटके में डाले, उसके साथी भाजपा से अधिक शरद माहेश्वरी ने नगर वासियों से यह कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हाथरस शहर के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर मनाया जा रहा है, जिसमें नगरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं,जिसमें आप सभी का छोटा-छोटा सहयोग चावल के रूप में लिया जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राम कुमार माहेश्वरी, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,सोनिया नारंग ,अमन पारशर,दिलीप चौधरी,डमबेस चक, राजकुमारी चौहान,बाला शर्मा,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान,शुभम कुशवाह,सतीश चंद भोला,राजेंद्र चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।









