Visitors have accessed this post 558 times.
सिकंदराराऊ : तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तहसील समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर हर तहसील व जिले में जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं को सुनने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी श्रंखला में 16 सितंबर को तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार और तहसील स्तरीय सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की फरियाद को सुना। कुछ फरियादियों की फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









