Visitors have accessed this post 855 times.
सिकंदराराऊ : प्रदेश सरकार की दो सदस्यीय टीम ने ब्यूटीफिकेशन कोंटेस्ट को लेकर नगर पालिका के जवाहर पार्क का निरीक्षण किया।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले के लिए सिटी ब्यूटीफिकेशन कॉन्टैस्ट चलाया गया है। जिसमें पूरे प्रदेश की कुछ नगरपालिकाओं का चयन किया जाना है। सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद द्वारा भी इस कांटेस्ट में भाग लेने के लिए नगर पालिका द्वारा संचालित जवाहर पार्क का नाम शामिल किया गया था, जिसको लेकर उप्र सरकार द्वारा नियुक्त की गई दो सदस्यीय टीम के द्वारा यहां आकर जवाहर पार्क का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई गई है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी व ईओ श्रीचंद्र भी मौजूद रहे। उन्होंने जवाहर पार्क की खासियत और यहां की साज सज्जा व यहां लगे पेड़ो व फुलवारी के बारे में टीम के सदस्यों को जानकारी दी।

INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें;-









