Visitors have accessed this post 586 times.

सिकंदराराऊ : ग्राम मनोरा में पूजित अक्षत कलश यात्रा भव्य रूप में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मंदिर से किया गया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अयोध्या से आए पूजित अक्षत पत्रक व चित्र को घर-घर वितरित कर निमंत्रण दिया गया । गांव की मातृ शक्ति ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ चंदन तिलक करके जगह जगह स्वागत किया । भगवान श्री राम के प्रति अटूट आस्था के दर्शन किए ।
यात्रा के अवसर पर जिला प्रचारक मुनेंद्रनारायण ,प्रचार प्रमुख सक्षम सुभाष कुमार ,अजीत, दानसहाय, संजय सिंह, श्यामवीर सिंह, खंड संघचालक तधा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे|

 

INPUT –  VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-