Visitors have accessed this post 1119 times.

सिकंदराराऊ : पी.के.इण्टर कालेज नगला ब्राह्मण में मां सरस्वती की अर्चना के उपरांत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सत्र 2022-23 के मेधावी छात्रा छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए टैगोर इण्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ रंजना कुमार ने शील्ड प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं सामान्य ज्ञान एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रा छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। छात्रा छात्राएं पुरस्कार प्राप्त कर प्रफुल्लित हो उठे।
कार्यक्रम के संचालन में प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र शर्मा, प्रशांत शर्मा , संजीव कुमार, गिरजेश शर्मा, श्यामवीर सिंह एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-