Visitors have accessed this post 669 times.
पुरदिलनगर : कस्बा पुरदिलनगर में ईद की नमाज ईदगाह में अदा हुयी एवं अपने परिवार एवं देश के लिये अमन और चैन की दुआ माँगी गयी।
लोगों ने देश की खुशहाली के लिये दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। छोटे छोटे बच्चों ने भी आपस में गले मिलकर सभी को ईद की मुबारक बाद दी। सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह , तहसीलदार सुशील कुमार , उपनिरीक्षक जहीर खान एवं लेखपाल स्वदेश सिंह मौजूद रहे।
INPUT – PUSHPKANT SHARMA
यह भी देखें:-









