Visitors have accessed this post 704 times.
सासनी : प्रदेश संयोजक पशु प्रेमी कृष्ण गोपाल शास्त्री गौवंश की सुरक्षा और संरक्षा का अपनी टीम के साथ विशेष अभियान चला रहे है आज अभियान के तहत सासनी ब्लाक के गांव महुआ की नगरिया के निवासी आकाश पुत्र देवेंद्र द्वारा गौमाता को असहाय क्षेत्र के ही गांव नगला गढू मे छोड़ दिया जो की भूक और प्यास से व्याकुल घूम रही थी गौमाता के कान मे लगे टैग को पशु प्रेमी शास्त्री ने उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सासनी से टैग को स्केन कराया तो सम्बन्धित का नाम पता दर्शाया गया पशु प्रेमी शास्त्री ने आज अपनी टीम के साथ उपजिलाधिकारी सासनी को पत्र सौपा है पत्र मे सभी पशु प्रेमियों ने गौमाता को असहाय छोड़ने वाले के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए पत्र सौपा है मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल कश्यप, गौसेवक सचिन दीक्षित, गौसेवक शिवम सोनी, विशाल उपाध्याय, उला तोमार, अंकितखजान, सिंह सौरभ .हर्ष पचौरी आदि पशु प्रेमी मौजूद रहे|
INPUT – DEV PRAKASH









