Visitors have accessed this post 468 times.
पुरदिलनगर : क़स्बा पुरदिलनगर में लालता गेट स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहना कर उन्हें याद किया गया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की माध्यम से भगवान राम के दर्शन एवं उनकी मर्यादा का ज्ञान सभी सनातनी को कराया है।
इस अवसर पर सचिन दीक्षित, संतोष पथोर, हरीश गोयल, शशि भारद्वाज, अनिल सिंह ठाकुर, रोविन पाथोर, अमरदीप वाल्मीकि, लटूरी सिंह अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
INPUT – PUSHPKANT SHARMA
यह भी देखें :









