
Visitors have accessed this post 819 times.
हाथरस : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ बहनों के मार्गदर्शन में योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव
किया। ब्रह्माकुमारी की बड़ी बहन शांता दीदी को आध्यात्मिक योगदान के लिए संस्था ने स्मृति चिन्ह और पटका पहना कर सम्मानित किया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना स्वस्थ जीवन शैली अपनाना और समाज में आध्यात्मिकता का संदेश फैलाना रहा। कार्यक्रम के अंत में योग सत्र के पश्चात सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार प्रदान किया गया। जिसमें संस्था द्वारा सभी को फल वितरित किए गए। इसमें संस्था की अध्यक्ष माधुरी वार्ष्णेय, सचिव सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, रागिनी वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।









