Visitors have accessed this post 1348 times.

सादाबाद के सहपऊ क्षेत्र में नगला महासुख और नगला बेनी गांव के बीच बाजरे के खेत में स्थित एक सूखे कुएं से युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आगरा के सुल्तानगंज पुलिया निवासी 21 वर्षीय कुनाल प्रजापति के रूप में हुई, जो 27 जून से लापता था। परिजनों ने अगली सुबह हरीपर्वत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार रात आगरा और स्थानीय पुलिस के साथ एक संदिग्ध युवक खेतों में घूमता नजर आया, जिसने बाद में कुएं की ओर इशारा किया। शव को पत्थर और झाड़ियों से ढंक दिया गया था। बदबू और कीड़ों से हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि केस की जांच आगरा पुलिस कर रही है।

 

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :