Visitors have accessed this post 732 times.

हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला भोलू में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा मकान जलकर खाक हो गया। तेज धमाके की आवाज से ग्रामीणों की नींद टूटी और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :