Visitors have accessed this post 1927 times.

सासनी के विजयगढ़ रोड स्थित एस.बी.एस यूनियन पब्लिक स्कूल में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने बताया कि सेवा सप्ताह में चिकित्सा शिविर, मंदिरों की सफाई और पौधारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। विभाग सह संयोजक हर्षित गौड़ ने कहा कि मानसून में पौधे लगाना पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में सार्थक कदम है। पूर्व मंत्री डॉ. विकास सिंह ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखरेख की अपील की। जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना की। आयोजन में प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय का योगदान अहम रहा। इस अवसर पर भूपेंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, हेमंत कौशल, चंद्रेश गर्ग, सचिन भार्गव, जयपाल सिंह कुशवाहा, संजीव शर्मा, रिंकू शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, विक्की कुशवाहा, भोला पंडित, अशोक सिंह, आशीष पाराशर, विजय कुशवाहा, सत्यम कुशवाहा, सेलू आदि मौजूद रहे।

INPUT – DEV PRAKASH

यह भी देखें :