Visitors have accessed this post 1143 times.
सासनी : दिनांक 8 जुलाई 2025 को सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सासनी (हाथरस) में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका व डॉ. अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित किए और शपथ दिलाई कि वे पौधे की देखरेख तब तक करेंगे जब तक वह बड़ा न हो जाए। छात्र-छात्राओं ने “वृक्ष धरा के भूषण हैं” जैसे नारे लगाए। डॉ. अग्रवाल ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
INPUT – DEV PRAKASH

यह भी देखें :










