Visitors have accessed this post 667 times.

सिकंदराराऊ : नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित वाल्मीकि समाज के जर्जर प्राचीन मंदिर का बाल्मीक समाज के लोगों की बहुप्रतीक्षत मांग पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने अवलोकन किया।मंदिर के अवलोकन के बाद विधायक ने बताया कि बाल्मीकि समाज के इस मंदिर का जीर्णोद्धार और सौन्दरीकरण विधायक निधि के द्वारा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, गिरीश मोहन गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, निर्मल दास, दीपेश बाल्मीकि, विजय बाल्मीकि, जगदीश बाल्मीकि, आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI