Visitors have accessed this post 140 times.
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री Mayawati से हाथरस जिलाध्यक्ष राज कपूर ने दिनांक 23 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व सांसद Munquad Ali, मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह तथा मथुरा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पार्टी को आगामी समय में मजबूती मिलने की उम्मीद है।
INPUT – RAHUL SHARMA











