Visitors have accessed this post 247 times.
सिकंदराराऊ। उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अंतर्गत सिकंदराराऊ में एक नए कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभ उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जहां उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से युवा अपने हुनर को निखारकर रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ सकेंगे। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें उनकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बन सकें।
उन्होंने उपस्थित युवाओं से प्रशिक्षण का लाभ उठाने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।









