Visitors have accessed this post 296 times.
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने उत्तर प्रदेश विधान सभा में ‘महिला सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विपक्ष के नारी विरोधी रवैये पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सदन के भीतर हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया और महिला अधिकारों के समर्थन में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
राणा ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि विपक्ष इस महत्वपूर्ण मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए भटकाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है।
उनकी इस मुखर प्रस्तुति ने न केवल सदन का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि क्षेत्र और प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर एक मजबूत संदेश भी दिया।
इनपुट : राहुल शर्मा









