Visitors have accessed this post 75 times.
हाथरस। जनपद के हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव वाहनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन ग्रामीणों और महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाल ही में हुए एक विवादित घटनाक्रम में पुतला दहन का विरोध किया था।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और उनके सहयोगियों द्वारा कृषक कन्या इंटर कॉलेज में गांव की महिलाओं और छात्राओं को एकत्रित किया गया था। इस दौरान जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की गई, तो गांव की महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पुतला दहन की कोशिश को विफल कर दिया।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी गांव के कार्यकर्ता गौरव वाल्मीकि द्वारा राम नारायण काके को दी गई, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर विरोध करने वाली महिलाओं और ग्रामीणों का सम्मान किया।
सम्मानित किए गए लोगों में डोली सूर्यवंशी, अनीता वाल्मीकि, खुशहाली राम सूर्यवंशी, शोएब खान, नागपाल सिंह सेंगर सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इस अवसर पर राम नारायण काके ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हर सुख-दुख में ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान गौरीशंकर बघेल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, शैलेंद्र कुमार सेंगर, सुरेश जादौन उर्फ काला, अतुल कुमार सेंगर, बृजेश ठाकुर और इरशाद अली ने सभा को संबोधित किया।
वहीं, गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद कुछ भाजपाइयों द्वारा उन्हें धमकियां भी दी गईं। इस पर राम नारायण काके ने ग्रामीणों को हर संभव सहयोग और सुरक्षा का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में दीपक शर्मा, वर्षा, शकुंतला, सुंदरी, कविता, भारतेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, बशीर खान, सूरज, श्याम, सियाराम, यादराम सिंह, रहमान, सुनील कुमार, आर्यन समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।









