Visitors have accessed this post 193 times.

हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंघर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह द्वारा सामाजिक समृद्धि समारोह एवं प्रसादी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन राही एडवोकेट और चेयरमैन प्रत्याशी रहे लल्लन बाबू एडवोकेट द्वारा तथागत बुद्ध के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ ने बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का फूलमालाओं एवं बुद्ध की तस्वीर भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन राही ने कहा कि बुद्ध धम्म ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जो शांति और अहिंसा का सशक्त संदेश देता है। लल्लन बाबू ने कहा कि जिन देशों ने बुद्ध धम्म को अपनाया है, वे आज विकास की दौड़ में आगे हैं, जबकि भारत को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में और सुधार की आवश्यकता है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ‘ओके’ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बुद्ध धम्म सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और यह आडंबर एवं पाखंड से दूर एक वैज्ञानिक सोच पर आधारित व्यवस्था है।
इस अवसर पर वीरपाल सिंह, रामबाबू, हुकम सिंह, कोमल सिंह, सोनू कुमार, मूलचंद, मोहम्मद सादाब, खैर मोहम्मद, प्रेम सिंह, तालेबर, श्यामू, भगवती, सुरेंद्र सिंह, रामजी लाल, आशीष कुमार, सुमित कुमार, देवदत्त, अरुण कुमार, देवेश कुमार, मोनू कुमार, सूरज कुमार, लक्की गौतम, सौरभ कुमार, दिवाकर, जीतू कुमार, अभिषेक गौतम, डेम्बर सिंह, मंतेश कुमार, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बुद्ध सेन, बबलू कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।